हिंदू विश्वकोष पश्चिम के दृष्टिकोण से

हिंदू धर्म का विश्वकोष आ गया है। यह खबर वाशिंगटन से आई है। इसके लोकार्पण की तस्वीर भी कुछ अखबारों में छपी हैं। इस विश्वकोष की प्रेरणा स्वामी चिदानंद सरस्वती को किससे मिली, यह विवाद का विषय है। क्योंकि प्रेरक होने के अनेक दावेदार हैं। विश्वकोष का विवरण भी छपा है। जिसके अनुसार इसमें इतिहास, भाषा, कला, संस्कृति, वास्तुकला आदि के अलावा धार्मिक तथ्य भी दिए गए हैं।यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना के प्रोफेसर हाल फ्रेंच ने इसे ग्यारह अध्यायों में तैयार किया है। प्रत्येक अध्याय में 600 से 700 पृष्ठ हैं। इस विश्वकोष में 7000 से ज्यादा लेखों का संकलन किया गया है। हिंदू विश्वकोष की प्रबंधक संपादिका और इंडिया हेरिटेज रिसर्च फाउंडेशन की सचिव साध्वी भगवती सरस्वती का कहना है कि हिंदू दुनिया के कई देशों में बसे हैं। उनके पास बच्चों को धर्म की जानकारी देने के लिए कोई आधारभूत स्त्रोत नहीं था। उनका दावा है कि इस कमी को हिंदू विश्वकोष दूर करेगा।अब विश्वकोष को पढ़कर ही विशेषज्ञ बताएंगे कि साध्वी भगवती का दावा वास्तव में कितना सही है। यह विश्वकोष क्या हिंदू धर्म को सही परिपेक्ष्य में प्रस्तुत करता है? यह सवाल तब तक बना रहेगा जब तक हिंदु धर्म के मर्मज्ञ उसे पढ़कर अपनी सहमति नहीं देते। आशंका इस बात की ज्यादा है पश्चिमी विद्वानों के दृष्टिकोण से ही इस हिंदू विश्वकोष को प्रस्तुत किया गया होगा।  

Comments

Popular posts from this blog

Data: The New treasure of the world

How data scientists are helping governments to fight COVID-19

सिर्फ पैसा बनाने का धंधा