अब स्काइप से भी हो रहे हैं तलाक
इन दिनों तलाक से जुड़े मुद्दे और उनके कानूनी मसाले सुर्ख़ियों में है. एक तरफ जहां मुस्लिमों के तीन तलाक के मुद्दे पर देश भर में बहस छिड़ी हुई है वहीं पुणे के फैमिली कोर्ट में पहली बार स्काइप पर तलाक का फैसला हुआ. यह पुणे के फैमिली कोर्ट में पहला ऐतिहासिक फैसला है जिसमे आपसी सहमति से तलाक पर कोर्ट की मोहर डिजिटल तरीके से लगी है. यह बात और है की सुप्रीम कोर्ट भी आने वाले दिनों में पेपर रहित हो डिजिटल स्वरुप धारण कर लेगा. लेकिन इससे पहले पुणे की कोर्ट ने ऑनलाइन सुनवाई कर अपना फैसला सुनाया है. एक दूसरे के सहमति से तलाक के लिए एक दम्पति ने कोर्ट में आवेदन दिया था. पति सुनवाई के लिए सिंगापुर से भारत तो आ गया लेकिन व्यक्तिगत कारणों से पत्नी लंदन से नहीं आ सकी. ऐसी स्थिति में कोर्ट ने केस को आगे की तारीख न देते हुए स्काइप पर पत्नी को अपनी राय व्यक्त करने की अनुमति दी. वकील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के लिए अपील की थी. जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी. पति के कोर्ट में उपस्थित था और पत्नी स्काइप के जरिए अपनी राय कोर्ट के समक्ष रख रही थी. सीनियर डिविजन जज वी.एस. मलकानपट्ट...